Album Name : विद्यालय में आज १५७ वीं गांधी जयंती के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
Description : विद्यालय में आज १५७ वीं गांधी जयंती के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रामधुन के साथ रघुपति राघव गीत से प्रांगण झूम उठा । इस अवसर पर छात्रों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, तत्पश्चात शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई का कार्य स्वयं करके संकल्प लिया कि वह अपने आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ रखेंगे व गंदगी फैलाने वालों को भी अपने सद्विचारों से परिवर्तित करने का प्रयास करेंगे।