Album Name : नारी सशक्तिकरण पर एक कार्यशाला
Description : आज हमारे विद्यालय कान्य कब्ज पब्लिक स्कूल में दिनांक 15 10 2025 को नारी सशक्तिकरण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री अरविंद राय( एस एच ओ, थाना कैंट) व उनके सहयोगी मिस प्रतिभा पांडे( सब इंस्पेक्टर), मिस रूबी देवी, श्री हरेंद्र सिंह एवं श्री अभिषेक दुबे जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अरविंद राय जी ने छात्रों को नारी सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर, अग्निशमन सेवा, आपातकालीन पुलिस सेवा, एंबुलेंस सेवा, चाइल्डलाइन वूमेन हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन आदि सहायक नंबरों की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सहगल जी ने मुख्य वक्ता जी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का जिक्र करते हुए आभार व्यक्त किया।